96716-39776 | 95410-79129

करेंट अफेयर्स क्विज़: 1 सितम्बर 2016 (Hindi Medium) के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.केंद्र सरकार द्वारा संचालित उजाला योजना के तहत दो करोड़ एलईडी बल्ब वितरित करने वाला कौन सा राज्य देश का पहला राज्य बन गया?
a.    गुजरात
b.    बिहार
c.    झारखण्ड
d.    पंजाब

2.भारत की 100 वर्षीय एथलीट मन कौर ने मास्टर्स गेम्स में कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमे से कोई नहीं

3.भारत का पहला जैव-सीएनजी ईंधन संयंत्र का शुभारंभ किस शहर में किया गया?
a.    दिल्ली
b.    पुणे
c.    जयपुर
d.    इनमे से कोई नहीं

4.भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कौन सी नई सुविधा 31 अगस्त 2016 से प्रदान करनी शुरू कर दी?  
a.    यात्रा के दौरान 10 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा  कराने की सुविधा
b.    यात्रा के दौरान 5 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा कराने की सुविधा
c.    यात्रा के दौरान 15 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा कराने की सुविधा
d.    इनमे से कोई नहीं

5. निम्नलिखित में से किसे द एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ इंस्टिट्यूट (टेरी) द्वारा टेरी यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया?
a.    रवि बिरमानी
b.    अशोक चावला
c.    विवेक कौशिक
d.    अनिल बंसल

6. निम्नलिखित में से किसे अमेरिकी कंपनी एएसएसवाईएस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया?
a.    अजेई गोपाल
b.    के श्रीगोपालन
c.    आर के किदवई
d.    एन एन पिल्लई

7. निम्नलिखित में से किसे ब्राज़ील का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
a.    मिशेल टेमर
b.    जोसेफ एंटीलिया
c.    क्रोगेन रुपर्ट
d.    लुकास मार्डोना

8. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किन देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था की उपस्थिति को उत्प्रेरित करने हेतु परियोजना विकास निधि (पीडीएफ) के लिए मंजूरी दी ?
a.    कंबोडिया, लाओस, म्यांमार एवं वियतनाम
b.    श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान एवं नेपाल
c.    मालदीव, रूस, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया
d.    जापान, चीन, कम्बोडिया एवं मॉरिशस

9. किस नदी में गाद जमने के कारण बिहार में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है?
a.    यमुना
b.    झेलम
c.    गंगा
d.    ब्रह्मपुत्र

10. किस कम्पनी ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड के स्पोर्ट्स चैनल ‘टेन स्पोर्ट्स’ का अधिग्रहण किया?
a.    फॉक्स एंटरटेनमेंट
b.    अल-जजीरा
c.    सोनी पिक्चर्स
d.    स्काई टीवी

11.अमेरिका के किसी विश्वविद्यालय में पुरोहित पद पर आसीन किए जाने वाले पहले हिन्दू धर्म के आचार्य निम्नलिखित में से कौन बने?
a.    ब्रह्मचारी वृजविहारी शरण
b.    ब्रह्मचारी ब्रिजू महाराज
c.    ब्रह्मचारी अशोक महंत
d.    इनमे से कोई नहीं

12. किस आयोग ने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा गुरूग्राम में किए जमीन सौदे सहित अन्यल सौदों के लिए अपनी जांच रिपोर्ट हरियाणा के मुख्य मंत्री को सौंप दी?
a. जस्टिस के पी वर्मा
b. न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े
c. न्यायमूर्ति एस एन ढींगरा
d. न्यायमूर्ति काटजू कमेटी

13.भारत और अमेरिका के बीच दूसरी सामरिक एवं वाणिज्यिक वार्ता किस स्थान पर आयोजित हुई?
a.    नई दिल्ली
b.    जयपुर
c.    सिंगापुर
d.    इनमे से कोई नहीं

14. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने हेतु विदेशी निवेशको के हित में किस योजना की मंजूरी प्रदान की?
a. नियमों का सरलीकरण
b. रियायती दर पर भूमि उपलब्ध करने की योजना
c. स्थायी रेजीडेंसी योजना (पीआरएस)
d. सुरक्षा गारंटी योजना

15. भारतीय सेना के किस अधिकारी को भारतीय थलसेना का उपप्रमुख नियुक्त किया गया?
a. कर्नल राकेश सिन्हा
b. लक्ष्मण सिंह रावत
C. जनरल एमएमएस राय
d. लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत

उत्तर:
1.a. गुजरात
2.b. स्वर्ण पदक
3.b. पुणे
4.a. यात्रा के दौरान 10 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा कराने की सुविधा
5.b. अशोक चावला
6.a. अजेई गोपाल
7.a. मिशेल टेमर
8.a. कंबोडिया, लाओस, म्यांमार एवं वियतनाम
9.c. गंगा
10.c. सोनी पिक्चर्स
11.a. ब्रह्मचारी वृजविहारी शरण
12.c. न्यायमूर्ति एस एन ढींगरा
13.a. नई दिल्ली
14.c. स्थायी रेजीडेंसी योजना (पीआरएस)
15.d. लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत

CLICK HERE TO DOWNLOAD