96716-39776 | 95410-79129

करेंट अफेयर्स क्विज़: 29 अगस्त 2016(Hindi)

आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.    संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय संस्थान की तरफ से पब्लिश द वर्ल्ड रिस्क रिपोर्ट 2016 में भारत को कितना स्थान दिया गया?
a.    77वां
b.    75वां
c.    72वां
d.    76वां

2.    केंद्र सरकार ने 14वां प्रवासी भारतीय दिवस किस शहर में आयोजित करने की घोषणा की?
a.    जयपुर
b.    बेंगलुरु
c.    नई दिल्ली
d.    इनमे से कोई नहीं

3.    फिलीपीन सरकार और किस विद्रोहियों द्वारा संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किया गया?
a.    कम्युनिस्ट विद्रोहियों
b.    कुर्द विद्रोहियों
c.    सुन्नी विद्रोहियों
d.    इनमे से कोई नहीं

4.    किस देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा बुरकिनी बैन को असंवैधानिक करार दिया गया?
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    फ्रांस
d.    अमेरिका

5.    हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ गहरे पृथ्वी कंपन का पता लगाया गया?
a.    जापान
b.    भारत
c.    पाकिस्तान
d.    अमेरिका

6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पर्यावरण हित में किस पदार्थ से बनी प्रतिमाओं का इस्तेमाल नहीं करने की आग्रह की है?
a. तांबा
b. प्लाास्टर ऑफ पेरिस
c. लोहा
d. मिट्टी

7. रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने किस देश को जाने वाले चार्टर्ड विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए?
a. अमेरिका
b. सीरिया
c. कजाकिस्तान
d. तुर्की

8. भारत की स्कॉर्पीन पनडुब्बी परियोजना से सम्बंधित विवाद से जुड़ी फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस ने किस अखबार के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज की?
a. कूरी मेल
b. द आस्ट्रेलियन फिनासियल रिव्यू
c. द आस्ट्रेलियन  
d. ग्रीन लेफ्ट वीकली

9.  भारत के पर्यटन क्षेत्र में चीनी निवेश को आकर्षित करने हेतु किसने शंघाई का दौरा किया?
a. पर्यटन मंत्रालय सचिव विनोद जुत्शी
b. पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
c. विदेश सचिव
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

10.  भारत के किस राज्य में पहली बार एम्बुलेंस मोबाइल एप्प सेवा आरंभ की गयी ?
a.    हरियाणा
b.    पंजाब
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    राजस्थान

11.   भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) ने 28 अगस्त 2016 को किस इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
a.    क्रायोजेनिक इंजन
b.    स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन
c.    जेट इंजन
d.    हाइड्रोपावर रॉकेट इंजन

12.    वर्ष 2016 के कनेक्टिकट ओपन टेनिस का ख़िताब निम्नलिखित में से किस महिला जोड़ी जीता?
a.    सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस
b.    सेरेना विलियम्स एवं वीनस विलियम्स
c.    सानिया मिर्ज़ा एवं मोनिका निकुलेस्कु
d.    ईवा इगोरी एवं कैटरीना बोंडारेंको

13.  राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा विस्तारित विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित भूभाग अमेरिका के किस राज्य में स्थित है?
a.    हवाई
b.    कैलिफ़ोर्निया
c.    अलास्का
d.    फ्लोरिडा

14.  निम्नलिखित में से किस शहर में वर्ष-2016 का मदर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित कराया गया?
a.    चेन्नई
b.    कोलकाता
c.    मुंबई
d.    दिल्ली

15.  दिल्ली पुस्तक मेले का कौन सा संस्करण हाल ही में शुरू हो गया है?
a.    22वें
b.    21वें
c.    20वें
d.    25वें

उत्तर:

1.a. 77वां
2.b. बेंगलुरु
3.a. कम्युनिस्ट विद्रोहियों
4.c. फ्रांस
5.a. जापान
6.b. पलास्टर ऑफ पेरिस
7.d. तुर्की
8.c. द आस्ट्रेलियन
9.a. पर्यटन मंत्रालय सचिव विनोद जुत्शी
10.c. हिमाचल प्रदेश
11.b. स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन
12.c. सानिया मिर्ज़ा एवं मोनिका निकुलेस्कु
13.a. हवाई
14.b. कोलकाता
15.a. 22वें

Click Here to download PDF