96716-39776 | 95410-79129

करेंट अफेयर्स क्विज़: 14 सितम्बर 2016आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने निम्न में से किसे वेस्टइंडीज के मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया?
a.    फिल सिमंस
b.    जेसन होल्डर
c.    ड्वेन ब्रावो
d.    क्रिस गेल

2. रिलायंस जियो निम्न में से किसके साथ हाल ही में 2जी और 4जी सेवाओं के लिए अपने सर्कलों के अंदर रोमिंग का समझौता किया?
a.    वोडाफोन
b.    एयरटेल
c.    बीएसएनएल
d.    इनमें से कोई नहीं

3. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को किस देश में ‘तमिल रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a.    अमेरिका
b.    जापान
c.    नेपाल
d.    भूटान

4. विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टरशिप्स 2016 में भारतीय किकबॉक्सर सुष्मिता राय ने कौन सा पदक जीता?
a.    स्वर्ण पदक
b.    कांस्य पदक
c.    रजत पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

5. भारत और निम्न में से किस देश ने हाल ही में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a.    दक्षिण अफ्रीका
b.    पाकिस्तान
c.    अमेरिका
d.    भूटान

6.  केन्द्रीय उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने निम्न में से किस प्रदेश में प्रथम प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया?
a. केरल
b. राजस्थान
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मिजोरम

7. फार्चून सूची में निम्न में से किस महिला को अमेरिका से बाहर दूसरी सबसे शक्तिशाली महिला घोषित किया गया है?
a. शुआ सॉक कूंग
b. इंदिरा नूई
c. ऑर्नेला बर्रा
d. अरुंधति भट्टाचार्य

8. भारतीय पैरालंपिक महिला एथलीट दीपा मलिक को किस प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की?
a. हरियाणा
b. राजस्थान
c. उत्तर प्रदेश
d. पंजाब

9. निम्न में से किन दो देशों के बीच सहमति से  हाल ही में सीरिया में संघर्ष-विराम लागू हुआ?
a. भारत और अमरीका
b. अमरीका और रूस
c. फ़्रांस और उतार कोरिया
d. न्यूजीलैंड और चीन

10. ट्रैक एशिया साइक्लिंग कप टूर्नामेंट का शुभारम्भ 14 सितम्बर 2016 से किस शहर में किया गया?
a. नई दिल्ली
b. आगरा
c. न्यूयार्क
d. पेरिस

11. चीन ने किस देश के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर के मतभेदों को सुलझाने के लिए आपसी सहमति व्यक्त की ?
a.    सिंगापुर
b.    दक्षिण कोरिया
c.    जापान
d.    वियतनाम

12. निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की भाला फेंक ‘एफ-46’ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
a.    अनुज मलिक
b.    देवेंद्र झाझरिया
c.    संदीप कुकरेजा
d.    अर्जुन चीमा

13. भारतीय खेल प्राधिकरण (एआईएफएफ) तथा अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (साई) ने संयुक्त रूप से किस कार्यक्रम के लिए एक पोर्टल आरंभ किया?
a.    विदेशी स्काउटिंग कार्यक्रम
b.    राष्ट्रीय कैडेट कोर
c.    राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम
d.    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा विनिमय कार्यक्रम

14. निम्नलिखित में से किसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के शुभंकर के रूप में चयनित किया गया?
a.    कुंवर बाई
b.    आरती सिंह
c.    अंजली त्रिपाठी
d.    रश्मि रोशन

15. निम्नलिखित में से पुस्तक ‘द गर्ल्स’ की लेखिका कौन हैं?
a.    जे के रॉलिंग
b.    एमा क्लिन
c.    सिंडी ओ ह्यूम
d.    लिंडा दिमित्री

उत्तर:
1.a. फिल सिमंस
2.c. बीएसएनएल
3.a. अमेरिका
4.b. कांस्य पदक
5.a. दक्षिण अफ्रीका
6.c. अरुणाचल प्रदेश
7.d. अरुंधति भट्टाचार्य
8.a. हरियाणा
9.b. अमरीका और रूस
10.a. नई दिल्ली
11.d. वियतनाम
12.b. देवेंद्र झाझरिया
13.a. विदेशी स्काउटिंग कार्यक्रम
14.a. कुंवर बाई
15.b. एमा क्लिन