96716-39776 | 95410-79129

करेंट अफेयर्स क्विज: 10 सितम्बर 2016(Hindi Medium)

करेंट अफेयर्स क्विज: 10 सितम्बर 2016-आज के करेंट अफेयर्स रियो डीजेनेरो, पैरालिम्पिक, खेल, , रिजर्व बैंक, विदेश आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
CLICK HERE TO DOWNLOAD PDF

1. भारत के साथ कितने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों ने स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी आपदाओं के लिए कोष बनाने का निर्णय किया?
a. पन्द्रह
b. आठ
c. नौ
d. दस

2. ब्राजील में पैरालिम्पिक खेलों का आगाज सांबा, फ्लाइंग व्हीलचेयर, दृष्टिबाधितों की टोली के साथ किस स्टेडियम में हुआ?
a. मेराकाना स्टेडियम
b. अर्नस्ट-हापल-स्टेडियम
c. स्टेडियम बीरा-रियो
d.  स्टेडियम नेशनल माने गैरिंचा

3. किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने देश के सबसे बड़े शेयर्ड ट्रांसपॉर्टेशन प्लेटफॉर्म ओला के साथ समझौता किया?
a. रीनॉल्ट ऑटोमोबाइल्स
b. ह्युन्दाई ऑटोमोबाइल्स
c. मारुती सुजुकी ऑटोमोबाइल्स
d. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

4. पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में अतुल्‍य भारत पर्यटन निवेश शिखर सम्‍मेलन’ (आईआईटीआईएस) का आयोजन कब से कब तक कराया जाएगा?
a. 11 सितंबर से 20 सितंबर, 2016 तक
b. 15 सितंबर से 23 सितंबर, 2016 तक
c. 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2016 तक
d. 20 सितंबर से 28 सितंबर, 2016 तक

5. भारत ने आसियान क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने हेतु संयु्क्त कार्यबल भारत-म्यामां-थाइलैंड के त्रिपक्षीय मार्गों को कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम तक बढ़ाने की घोषणा की. यह घोषणा किसने की?
a. नवाज शरीफ
b. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
c. बराक ओबामा
d. ब्लादीनमीर पुतिन

6. श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने टेली-मेडीसिन सेवाओं की ईएसआईसी पायलट परियोजना का उद्घाटन किया. इसके क्या लाभ हैं?
a. दूरस्थ बीमित कामगारों को विशिष्ट चिकित्सा सहायता मिलेगी
b. सभी कामगारों को विशिष्ट चिकित्सा सहायता मिलेगी
c. मजदूरों को विशिष्ट चिकित्सा सहायता मिलेगी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

7. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने किस  नाम से नया मोर्चा बनाने की घोषणा की?
a. अवाम ए हिन्द
b. अवाम ए कौम
c. आवाज़-ए-पंजाब
d. पंजाब की आवाज

8. किसने 9 सितम्बर 2016 को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन को राष्ट्रपति का ध्वज (प्रेसिडेंशियल कलर्स) प्रदान किया?
a. उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी
b. सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग
c. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
d. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

9. गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा में एक सौ पांच मीटर के किस जहाज को तटरक्षक बल को सौंपा?
a. आईसीजीएस सारथी
b. जीएसएमएल विक्रांत
c. आईसीजीएस महारथी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

10.  किस अभिनेत्री को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया?
a. महिमा चौधरी
b. प्रीती जिंटा
c. विद्या बालन
d. एश्वर्या राय

11. रिजर्व बैंक ने 9 सितम्बर 2016 को कितने गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिया?
a. 10
b. 5
c. 20
d. 15

12. माइनिंग क्षेत्र के दिग्गज समूह वेदांता की पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज के शेयरधारकों ने वेदांता लि. ने किस कम्पनी के साथ विलय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी?
a. रिलाइंस
b. रियर इंडिया
c. कंपनी केयर्न इंडिया
d. जेपीएल
 
13.  किन दो देशों ने 2011 के बाद पहली बार सितंबर 2016 में एक-दूसरे के देश में राजदूत नियुक्त किए?
a. यूनाइटेड किंगडम (यूके) और ईरान
b. ईरान और तेहरान
c. लीबिया और अफगानिस्तान
d. तेहरान और लीबिया

14. सरकार ने जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में किन सेवाओं के लिए सब्सिडी की मंजूरी प्रदान की?
a. सडक परिवहन
b. रेल यातायात
c. अभी हवाई सेवाओं
d. हेलीकॉप्टर

15. संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन कर किस देश ने पांचवा परमाणु परीक्षण किया है?
a. लीबिया
b. पाकिस्तान
c. उत्तर कोरिया
d. अग्फानिस्तान

उत्तर-
1- d. दस
2- a. मेराकाना स्टेडियम
3- d. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
4- c. 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2016 तक
5- b. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
6- a. दूरस्थ बीमित कामगारों को विशिष्ट चिकित्सा सहायता मिलेगी
7- c. आवाज़-ए-पंजाब
8- d. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
9- a. आईसीजीएस सारथी
10- c. विद्या बालन
11- b. 5
12- c. कंपनी केयर्न इंडिया
13- a. यूनाइटेड किंगडम (यूके) और ईरान
14- d. हेलीकॉप्टर
15- c. उत्तर कोरिया

CLICK HERE TO DOWNLOAD PDF