आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत में किस महिला अभिनेत्री को संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना राजदूत नियुक्त किया गया?
a. ऐश्वर्या राय
b. ऐश्वर्या आर धनुष
c. दीपिका पादुकोण
d. आलिया भट्ट
2. पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार पिछली दो सदियों से विश्व में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के लिए किसे उत्तरदायी बताया गया है?
a. कार्बन उत्सर्जन
b. डीज़ल का उपयोग
c. मनुष्य
d. जानवर
3. भारत की 100 वर्षीय एथलीट का क्या नाम है जिसने हाल ही में वैनकूवर में आयोजित अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर डैश में स्वर्ण पदक जीता?
a. मन कौर
b. मंदीप कौर
c. हरजीत कौर
d. दिलजीत कौर
4. लंदन ओलंपिक-2012 में किस प्रतिद्वंदी को हराकर योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक प्राप्त किया जिसे 30 अगस्त 2016 को डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने पर उसका रजत योगेश्वर दत्त को दिया गया?
a. कुज्लोव क्रेग्नेव
b. बेसिक कुदुखोव
c. तिमालोव योजुकोन
d. सेर्जेई इग्नतोव
5. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में किस मोटर कम्पनी के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का अधिग्रहण रद्द कर दिया?
a. बजाज
b. हीरो ग्रुप
c. टाटा
d. फोर्ड
6. किस विशेषज्ञ समिति ने पेलेट गन्स के विकल्प पर अपनी रिपोर्ट सौंपी?
a. जे पी मेहता समिति
b. डी बी शेखर समिति
c. टी वी एस एन समिति
d. नीरज कुमार समिति
7. ब्रिक्स पर्यटन सम्मेलन-2016 भारत के किस राज्य में आयोजित किया जायेगा?
a. नई दिल्ली
b. उत्तर प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
8. भारत की पहली मिलिट्री हेरिटेज वेबसाइट किस संस्था द्वारा आरंभ की गयी ?
a. इंडियन आर्मी फाउंडेशन
b. ग्लोरी फाउंडेशन
c. नायक फाउंडेशन
d. सुब्रतो मुखर्जी फाउंडेशन
9. केन्द्र सरकार ने अकुशल गैर-खेतिहर श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 246 रुपये से बढ़ाकर कितने रुपये प्रतिदिन कर दिया गया?
a. दस हजार रूपए प्रति माह
b. साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन
c. पांच सौ रुपये प्रतिदिन
d. तीन सौ रुपये प्रतिदिन
10. इंग्लैंड ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया. यह स्कोर कितना है?
a. 444 रन
b. 504 रन
c. 544 रन
d. 402 रन
11. अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 13 स्वर्ण समेत कुल 30 पदक जीतकर कौन सा रेलवे क्षेत्र चैम्पियन बना?
a. उत्तर रेलवे क्षेत्र
b. दक्षिण रेलवे क्षेत्र
c. मध्य रेलवे क्षेत्र
d. उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र
12. भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ तथा दलित भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ की तर्ज पर किसान से उद्यमी बने लोगों हेतु “किसान वाणिज्य और उद्योग परिसंघ” की स्थापना की गयी. इसकी स्थापना किसने की?
a. भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ
b. वित्त मंत्रालय
c. वाणिज्य मंत्रालय
d. किसान समूह ने
13. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 31 अगस्त 2016 को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित कितनी और फाइलों को सार्वजनिक किया? यह फाइलें विदेश मंत्रालय से सम्बंधित हैं एवं 1951 से 2006 के बीच की हैं.
a. 35
b. 25
c. 40
d. 45
14. किस केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय शिष्टमंडल चार सितम्बर को जम्मू-कश्मीर जाएगा?
a. एचआरडीमंत्री प्रकाश जावडेकर
b. वित्त मंत्री अरुण जेटली
c. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
d. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
15. केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्ति से संबंधित लगभग 50 वर्ष पुराने कानून में संशोधन से संबंधित अध्यादेश को 29 अगस्त 2016 को चौथी बार लागू किया. यह संशोधन किससे सम्बंधित है?
a. पाकिस्तान जा चुके लोगों द्वारा छोड़ी गई संपत्ति के उत्तराधिकार से संबंधित
b. शत्रु व्यक्ति या शत्रु फर्म से संबंधित
c. पाकिस्तान के लोगों की संपत्ति से
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1. b. ऐश्वर्या आर धनुष
2. c. मनुष्य
3. a. मन कौर
4. b. बेसिक कुदुखोव
5. c. टाटा
6. c. टी वी एस एन समिति
7. d. मध्य प्रदेश
8. b. ग्लोरी फाउंडेशन
9. b. साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन
10. a. 444 रन
11. b. दक्षिण रेलवे क्षेत्र
12. d. किसान समूह ने
13. b. 25
14. d. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
15. a. पाकिस्तान जा चुके लोगों द्वारा छोड़ी गई संपत्ति के उत्तराधिकार से संबंधित