करेंट अफेयर्स क्विज़, 30 अगस्त 2016 परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में एनएचएआई ने लुप्त होते सड़क चिन्हों को ठीक करने के लिए किस पैनल का गठन किया है?
a. पाटणकर पैनल
b. प्रकाश पैनल
c. मनोहर पैनल
d. इनमे से कोई नहीं
2. पशु आनुवंशिक संसाधन के राष्ट्रीय ब्यूरो ने कितनी नई स्वदेशी प्रजाति के जानवरों की सूची जारी की है?
a. 12
b. 8
c. 9
d. 10
3. अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल संघ का उपाध्यक्ष किसे दूसरी बार नियुक्त किया गया है?
a. प्रो. आरबी सिंह
b. प्रो. प्रकाश झा
c. प्रो. गुरदीप सिंह
d. इनमे से कोई नहीं
4. रिज़र्व बैंक ने किस दो बैंको को अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) की सूची में शामिल किया है?
a. भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब बैंक
b. भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक
c. भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा
d. इनमे से कोई नहीं
5. बेल्जियन ग्रां प्री 2016 का खिताब निम्नलिखित में से किसने जीता?
a. निको रोसबर्ग
b. लुइस हैमिल्टन
c. डेनियल रिकॉर्डो
d. सर्जियो पेरेज
6. जिनी वाइल्डर का 28 अगस्त 2016 को निधन हो गया. वे किस पेशा से संबंधित थे?
a. वकील
b. अभिनेता
c. राजनेता
d. वैज्ञानिक
7. ब्रिटेन में भारतीय मूल के किस व्यक्ति ने स्तन कैंसर का इलाज खोजने का दावा किया?
a. अजित सिंह
b. मनोहर गुप्ता
c. कृतिन नित्यानंदन
d. सुमित नित्यानंदन
8. शहरी विकास मंत्रालय ने किन दो राज्यों के पांच-पांच शहरों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया?
a. राजस्थान और गुजरात
b. तेलंगाना और केरल
c. महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश
d. महाराष्ट्र और तेलंगाना
9. प्रख्यात लेखिका पद्मा सचदेव को उनकी जीवनी चिट्ट चेटे हेतु वर्ष 2015 का प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया. यह जीवनी किस भाषा में लिखी गयी है?
a. हिंदी
b. डोगरी
c. तमिल
d. मलयालम
10. हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में किस योजना का शुभारंभ किया?
a. उजाला योजना
b. अटल पेंशन योजना
c. समेकित बाल संरक्षण योजना
d. इंदिरा गाँधी आवास योजना
11. भारत ने किस देश के साथ रक्षा क्षेत्र में साजो-सामान के आदान-प्रदान संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. रूस
b. अमेरिका
c. इज़राइल
d. ईरान
12. भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति के संदर्भ में किसकी अध्यक्षता में बनाई गयी समिति ने 29 अगस्त 2016 को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी ?
a. स्वतंत्र कुमार
b. के के चंदीला
c. मधुकर गुप्ता
d. आर एम लोढ़ा
13. भारत में 29 अगस्त 2016 मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस किस खिलाड़ी के स्मरण में मनाया जाता है?
a. सुनील गावसकर
b. ध्यान चंद
c. सचिन तेंडुलकर
d. धनराज पिल्लै
14. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर क्या रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया?
a. बांग्ला
b. अमार बांग्ला
c. बंग जना
d. लोकबंग
15. निम्नलिखित में से किसे भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
a. डी के शर्मा
b. आर के पचौरी
c. मुकेश मेहता
d. विरेंदर गुप्ता
उत्तर:
1. a. पाटणकर पैनल
2. c. 9
3. a. प्रो. आरबी सिंह
4. b. भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक
5. a. निको रोसबर्ग
6. b. अभिनेता
7. c. कृतिन नित्यानंदन
8. d. महाराष्ट्र और तेलंगाना
9. b. डोगरी
10. a. उजाला योजना
11. b. अमेरिका
12. c. मधुकर गुप्ता
13. b. ध्यान चंद
14. a. बांग्ला
15. c. मुकेश मेहता